देख रहा था
मैं उसे देख रहा था,
जो मुझे नहीं देख रहा था
वो किसी को देख रहा था ।
मेरा किसी और को देखना,
किसी और का उसे देखना।
वो जिसे देख रहा था ,
वो उसे ही देख रहा था।
कोई और ये देख रहा था,
के मैं उसे देख रहा था।
जो मुझे नहीं देख रहा था,
जो किसी और को देख रहा था।
वो मुझे नहीं देख रहा था,
पर मैं देख रहा था ।
के एक वो है जो,
सब देख रहा था ।
इंशपा इलाहाबादी
Mai dekhta hi reh gaya.. wah lajawab..
ReplyDeleteशुक्रिया 🙏❣️
ReplyDelete