के मैं तेरे साथ हूँ

मात दे परिंदो को, 
उड़ चल आसमानो से आगे l 
----के मैं तेरे साथ हूं----
पँख लगा हौसलों को, 
कहो सोते हुए नसीबों से जागे l 
----के मैं तेरे साथ हूं---- 

राय सब देंगे साथ कोई न देगा,  
जान कहेँगे पर जान कोई न देगा l
चोट सहलाना छोड़ छोड़ दुनिया की बाते,    पाल मत ज़ख्म को दे जलते तेल से दाग़ेl  
----के मैं तेरे साथ हूं----

खाइशे चल रही है गुठनो के बल, 
कहो उठ कर  दौड़े,  ज़ोर से भागे l
----के मैं तेरे साथ हूं----

लकीरों पे यकीन करना छोड़ अब 
दायरे में ज़िन्दगी जीना छोड़ अब 
छोड़ ज़माने की रश्म-ए-रिवाज़ को 
सोच ऊँची कर निकल सोच सब से आगे 
----के मैं तेरे साथ हूं---- 
 
पानी पे घर बना तू 'दिया' जलाये  तूफां में 
ज़मीं बनेगी आसमां बस तेरे पाँव से लागे 
----के मैं तेरे साथ हूं---- 

मात दे परिंदो को
उड़ चल आसमानो से आगे 
------के मैं तेरे साथ हूं---- 
पँख लगा हौसलों को,  
कहो सोते हुए नसीबों से जागेl 
के मैं तेरे साथ हूं ll
      - इंशपा इलाहाबादी 
18-Nov-2019 12:16 AM

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog