के मैं तेरे साथ हूँ
मात दे परिंदो को,
उड़ चल आसमानो से आगे l
----के मैं तेरे साथ हूं----
पँख लगा हौसलों को,
कहो सोते हुए नसीबों से जागे l
----के मैं तेरे साथ हूं----
राय सब देंगे साथ कोई न देगा,
जान कहेँगे पर जान कोई न देगा l
चोट सहलाना छोड़ छोड़ दुनिया की बाते, पाल मत ज़ख्म को दे जलते तेल से दाग़ेl
----के मैं तेरे साथ हूं----
खाइशे चल रही है गुठनो के बल,
कहो उठ कर दौड़े, ज़ोर से भागे l
----के मैं तेरे साथ हूं----
लकीरों पे यकीन करना छोड़ अब
दायरे में ज़िन्दगी जीना छोड़ अब
छोड़ ज़माने की रश्म-ए-रिवाज़ को
सोच ऊँची कर निकल सोच सब से आगे
----के मैं तेरे साथ हूं----
पानी पे घर बना तू 'दिया' जलाये तूफां में
ज़मीं बनेगी आसमां बस तेरे पाँव से लागे
----के मैं तेरे साथ हूं----
मात दे परिंदो को
उड़ चल आसमानो से आगे
------के मैं तेरे साथ हूं----
पँख लगा हौसलों को,
कहो सोते हुए नसीबों से जागेl
के मैं तेरे साथ हूं ll
- इंशपा इलाहाबादी
18-Nov-2019 12:16 AM

👍
ReplyDeleteSo Nice👍
ReplyDelete